ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

सूचना

: क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध परिवहन ओर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही,धार राजगढ़ ओर सरदारपुर मे 49 चालान बनाकर 67 हजार का वसूला जुर्माना

Admin

Mon, Aug 19, 2024

        धार,/सरदारपुर । कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा एव पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को परिवहन विभाग एवम यातायात पुलिस द्वारा ऐसे यात्री बसों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमे क्षमता से अधिक सवारी को परिवहन कराया जा रहा था ।

         अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धार हृदेश यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा बस की छतों पर बैठे यात्रियों को उतरवाया। साथ ही सख्ती से चालानी कार्यवाही की गई।  कार्यवाही धार मुख्यालय, सरदारपुर एवम राजगढ़ में की गई। जिसमे कुल 49 चालान बनाए गए। चालानी कार्यवाही में कुल 67 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। श्री यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, यदि यात्री बस संचालकों के द्वारा यात्रियों के परिवहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाएगी तो पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्यवाही करेगा। संपूर्ण जिले में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कार्यवाही में थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत , सूबेदार रोहित निकम, एएसआई भगवान सिंह सिसौदिया, प्रधान आरक्षक जितेंद्र करनावत, परिवहन विभाग से मधुकर सिसोदिया , प्रवीण आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें