ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

विरोध : सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

Bakhtavar Express

Sat, Oct 31, 2026

सरदारपुर। नगर की सांदीपनि विद्यालय में अव्यवस्थाओं और प्राचार्य के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों का आक्रोश सामने आया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने एकजुट होकर रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार महेश सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने विद्यालय की समय-सारणी में मनमाने बदलाव, खस्ताहाल बसों और सुरक्षा व्यवस्था में अनदेखी सहित कई समस्याएं उठाईं।

ज्ञापन में विद्यार्थियों ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय-सारणी को बिना सूचना बदल दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके चलते उन्हें देर शाम तक घर पहुंचना पड़ता है, जिससे विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

विद्यार्थियों का कहना है कि लगातार सात कालखंड संचालित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त विश्राम का समय नहीं मिल पाता। इसके अलावा विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल, उचित भोजनावकाश और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। विद्यार्थियों ने प्राचार्य जब्बरसिंह पटेल पर समस्याएं बताने पर समाधान करने के बजाय अभद्र व्यवहार करने और धमकियां देने का आरोप भी लगाया। मामले में तहसीलदार महेश सोलंकी ने विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विरोध समाप्त किया और उन्हें वापस विद्यालय भेजा गया।

सोमवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव

विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक उनकी मांगों पर न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो वे पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और घेराव करेंगे। विद्यार्थियों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व भाग संयोजक कौशिक व्यास, राज यादव और प्रिंस यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

इधर, इस मामले में प्राचार्य जब्बरसिह पटेल का कहना हैं कि स्कूल में अतिरिक्त कालखंड लगाने के शासन के निर्देश है। उसी को लेकर समय मे बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों द्वारा इसको लेकर ज्ञापन दिया है जो वरिष्ठ कार्यालय को अवगत करवा दिया हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें