ब्रेकिंग

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

राजोद से कचनारिया तक की पीएम सड़क खोदी,विभाग नहीं कर रहा कोई कार्यवाही

CM कल करेंगे ₹2,387.60 करोड़ की  नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

सूचना

अमझेरा : भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

Bakhtavar Express

Sat, Oct 31, 2026

अमझेरा। किराना दुकान हटाने की बात पर हुए विवाद को लेकर भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने महज 20 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। फरियादी पेमाजी पिता रामा भूरिया जाति पटलिया उम्र 60 साल निवासी आमला थाना अमझेरा जिला धार ने रिपोर्ट किया की सुबह करीब 10.30 बजे मेरे बेटे सोहन से मेरे सगे छोटे भाई कालु पिता रामा भूरिया ने घर के सामने लगी किराना दुकान हटाने की बात पर विवाद किया जान से मारने की नियत से हाथ मे ले रखी कुल्हाडी से सोहन को गर्दन, पिठ पर मारकर हत्या करके मौके से फरार हो गया । फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 367/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस का दर्ज किया गया जाकर विवेचना मे लिया जाकर प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीपसिह परिहार के निर्देशन मे एक विशेष टीम गठीत की गई अमझेरा पुलिस व्दारा आज दिनांक 31.10.2026 को लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुये फरार आरोपी कालु उर्फ कालिया पिता रामा भुरिया जाति पटलिया उम्र 52 साल निवासी ग्राम आमला बडयीपुरा फलिया को गिरफ्तार कर हत्या मे प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त कर उसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजू मकवाना के नेतृत्व में उनि जितेन्द्र नरवरिया , सउनि दिवाकरसिह बैस , सउनि मुकेश कुमार अंलसे, प्र.आर. 245 नरपत औहरिया , प्र.आर. 489 दिनेश भाभर , प्र.आर 261 ललीतसिह चौहान आर जितेन्द्र , आर 994 निरज जाट, आर 926 लालसिह भाभर का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें