ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

सूचना

पथ संचलन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

Bakhtavar Express

Sun, Nov 1, 2026

बरमंडल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन रविवार को स्थानीय ग्राम पंचायत प्रांगण से पूरे नगर भ्रमण के लिए निकला ग्राम में जगह जगह रांगोली बनाकर और पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इसके पूर्व पंचायत प्रांगण में स्वयंसेवकों ने भारत माता, संघ के संस्थापक डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी के चित्र का पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। मंच पर अमझेरा खंड के संघचालक , धार जिला सामाजिक समरसता सह संयोजक व मुख्य वक्ता धर्मेंद्र पाटीदार , समाजसेवी कैलाशचंद्र चौधरी , मंडल कार्यवाह विक्रम पाटीदार का आतिथ्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में गीत विजय चांदोरा द्वारा लिया गया , अतिथि परिचय अमृतलाल गोयल ने दिया साथ ही अमृत वचन कविश बाफना ने दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक नंदराम मारू ने किया। स्वयंसेवको द्वारा भगवा ध्वज के समक्ष ध्वज प्रणाम कर संघ प्रार्थना की गई। पथ संचलन में मुख्य वक्ता धर्मेंद्र पाटीदार ने मौजूद स्वयंसेवकों से कहा कि समाज में सेवाभाव के निमित्त पथ संचलन निकाला जाता है। सज्जन (सृजन) शक्ति जागरण करना आवश्यक है तभी राष्ट्र परम वैभव पर जा पाएगा। संघ ही शाखा है और शाखा ही संघ है और शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण होता है और व्यक्तित्व निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण होता है। शाखा के स्वयंसेवक का भाव सेवा और लोक कल्याण का होता है। आज संगठन की शक्ति का ही परिणाम है कि रामलला वहां विराजमान है।

समाज में एकता के उद्देश्य से सामाजिक समरसता , पानी बचाओ , प्लास्टिक उपयोग ना करने और पेड़ लगाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण , परिवार विखंडन को रोकने के उद्देश्य को लेकर कुटुंब प्रबोधन को लेकर संघ स्वयंसेवक अपना कर्तव्य निभा रहे। स्वयंसेवक को सैनिक की भांति समर्पण भाव से कार्य करना है। राष्ट्र का अस्तित्व होगा तभी अपना अस्तित्व होगा। अतिथि मुख्य वक्ता उद्बोधन के पश्चात संघ का पथ संचलन जयघोष के साथ प्रारंभ हुआ जो नगर भ्रमण के पश्चात पुनः ग्राम पंचायत प्रांगण में पहुंचा जहां संचालन का समापन हुआ। पथ संचलन में राजोद थाने का बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें