बरमंडल : मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
Bakhtavar Express
Sun, Nov 1, 2026
बरमंडल । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के साथ ही छात्रावास का स्थापना दिवस राजा शंकरशाह रघुनाथशाह शासकीय सीनियर बालक छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्रावास में कार्यक्रम नगर पत्रकार संघ संरक्षक रामचंद्र गोस्वामी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमंडल के वरिष्ठ शिक्षक महेशचंद्र सोनी , नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष तेजकुमार मारू , वरिष्ठ पत्रकार गोपाल घोड़ला, पालक शंकरलाल गामड़ , नोडल अधिकारी प्रभारी प्राचार्य यशवन्तसिंह सोलंकी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, सरस्वती माता के चित्र का पूजन अर्चन माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

छात्रावास अधीक्षक ओमप्रकाश हिरवे ने अतिथियों का तिलक लगाकर सम्मान किया तत्पश्चात पालकगणों ने अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण छात्रावास अधीक्षक ओमप्रकाश हिरवे ने दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनशिक्षक हरीश कुमार मारू , पालक संघ अध्यक्ष गोविन्द मुनिया , उपाध्यक्ष प्रतापसिंह जामनिया , गोपाल रावड़िया , समरथ मारू , मनीष पंवार , श्याम घोड़ला , कन्हैयालाल हिरवे , संदीप जाट सहित विद्यार्थी , पालकगण , ग्राम के गणमान्यजन मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अमृतलाल मारू ने किया आभार छात्रावास अधीक्षक ओमप्रकाश हिरवे ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन