ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: शिव महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर कल कोद व बिड़वाल में होगी बैठक

Admin

Wed, Mar 8, 2023
आयोजन स्थल का भूमिपूजन करते हुए आयोजक शरद सिंह सिसोदिया व उनकी पत्नी

बदनावर। कोटेश्वर धाम कोद में आगामी 24 से 28 मार्च तक 5 दिवसीय शिव महापुराण कथा आयोजित होना है। इसके लिए पूरे तहसील क्षेत्र में आयोजन की तैयारीयों को लेकर बैठकों का दौर प्रारंभ हो गया है। आयोजन की जिम्मेदारी एवं सुचारु व्यवस्था को लेकर गुरुवार शाम 6:बजे कोद एवं रात्रि 8 बजे तेजाजी चौक परिसर बिडवाल में बैठक होगी। आयोजक शरद सिंह सिसोदिया ने बताया कि राष्ट्रीय संत पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से धार जिले में पहली बार शिव महापुराण कथा कोटेश्वर में संपन्न होने जा रही है। आयोजन को लेकर अंचल की धर्मप्रेमी जनता में खासा उत्साह है।आयोजन में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांव में बैठक संपन्न कर प्रबुद्ध जनों की सहमति से व्यवस्था को मूर्त रूप देने की तैयारी चल रही है। बैठक में विभिन्न प्रकार की समितियों के गठन एवं सुचारु व्यवस्था को लेकर चर्चा कि जाना है।साथ ही आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी जाना है जिससे आयोजन भव्य व सफल हो सके। जानकारी शिव महापुराण आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें