ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने पर सरदारपुर- गंधवानी जनपद सीईओ सहित 4 अन्य जनपद सीईओ को जारी किए कारण बताओ सूचना पत्र

Admin

Thu, Aug 17, 2023


       धार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति हेतु योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने 6 जनपद सीईओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है। इनमें जनपद पंचायत गंधवानी के सीईओ वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मनावर के अशोक कुमार जैन, बदनावर के आरएस परिहार, सरदारपुर के प्रभात द्विवेदी, तिरला की सुश्री जिम्मी बाहेती एवं जनपद पंचायत उमरबन के सीईओ देवेन्द्र बराडिया शामिल है। उक्त सीईओ को 23 अगस्त तक अपना प्रतिउत्तर अपडेट प्रगति एवं आगामी 15 दिवस में पूर्ण होने वाले आवास की कार्ययोजना के साथ प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें