ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: गंधवानी विधानसभा में लगातार तीसरी बार भी भाजपा की ओर से सरदार,बेहद लो प्रोफाइल नेता है मेडा

Admin

Tue, Sep 26, 2023

सोनू गुप्ता@ गंधवानी। परिसीमन में नवीन विधानसभा गंधवानी वर्ष 2008 में बनी थी पहली मर्तबा भाजपा की ओर से सांसद छत्तर सिंह दरबार प्रत्याशी थे वहीं 2013-18 और 2023 में लगातार तीन बार सरदार मेड़ा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि कोई नया प्रत्याशी भाजपा की ओर से होगा लेकिन अटकलों पर कल देर रात विराम लग गया और भाजपा की ओर से जारी दूसरी सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा का नाम आ गया ऐसे में गंधवानी विधानसभा से सरदार मेडा  लगातार तीसरी बार भाजपा की ओर से प्रत्याशी होंगे।

(भाजपा के लिए लगातार सक्रिय थे सरदार मेडा)

जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद से लेकर अब तक एक साल तक सरदार मेडा सक्रिय है साथ ही उन्होंने गंधवानी विधानसभा में पार्टी के लिए लगातार कार्य किया सरकार की विकास यात्रा हो या मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर के दोनों चरण हो उन्होंने बखूबी मेहनत की है संगठन के प्रति जवाबदारी से कम करना उनकी कार्य शैली में शामिल है निश्चित तौर पर उन्होंने जो मेहनत बीते महीनों की है उसका फायदा उन्हें विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर मिलेगा।

(बेहद लो प्रोफाइल लेता है सरदार सिंह मेडा)

सरदार सिंह मेडा जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद से जनता में उनकी एक साफ सुथरी छवि बनी है उसका कारण यह भी है कि वह जनता के बीच बने रहते हैं साथ ही वे बहुत ही लो प्रोफाइल नेता है और सहज रूप से सभी से मिलते हैं ऐसे में उनकी छवि गंधवानी विधानसभा में अच्छे नेता के रूप में है पार्टी ने इन सब बिंदुओं को जरूर देखा होगा और उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

(गंधवानी विधानसभा में रोचक हो सकता है मुकाबला)

कांग्रेस की ओर से वर्तमान विधायक उमंग सिंगार है और निश्चित तौर पर वही यहां से चुनाव लड़ेंगे ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए सरदार सिंह मेडा को भाजपा ने टिकट दिया है ऐसे में माना जा सकता है कि इस विधानसभा में रोचक मुकाबला हो सकता है क्योंकि पहले के मुकाबले चीज बदल चुकी है वहीं सरदार सिंह मेडा भी दो बार चुनाव हारने के बाद सारी चीजों को गंभीरता से समझ गए हैं कि कहां पर चूक होती है और कहां पर गलती को सुधारा जा सकता है ऐसे में माना जा सकता है कि दोनों ओर से जबरदस्त कैंपनिग होगी।

(मेडा के प्रत्याशी घोषित होते ही जमकर हुई आतिशबाजी)

जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा के भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित होते ही गंधवानी विधानसभा में जमकर आतिशबाजी हुई और जश्न मनाया साथ ही उन्हें सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से कई लोगों ने शुभकामनाएं भी प्रेषित की  विधानसभा में प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे जिस पर सोमवार देर रात विराम लग गए और सरदार सिंह मेडा भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें