ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: 30 अगस्त को रात्रि मे मनाया जायेगा रक्षा बंधन

Admin

Mon, Aug 28, 2023

अमझेरा। भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन पर्व 30 अगस्त को मनाया जायेगा। पूरे दिन भद्रा रहने से रात्रि मे 9 बजे बाद रक्षा बंधन पर्व मनाया जायेगा। ज्योतिषाचार्य आशुतोष पंडित ने बताया की  चंद्रराशी अनुसार भद्रा - निवास= मेष , वृष, मिथुन तथा वृश्चिक का चंद्रमा होने पर भद्रा स्वर्गलोक में रहती है। कन्या, तुला, धनु और मकर का चंद्रमा होने पर पाताल में रहती है। कुंभ, मीन, कर्क तथा सिंह का चंद्रमा होने पर भद्रा भूलोक में रहती है। भूलोक -वसीनी भद्रा सदैव वर्जित है। स्वर्ग तथा पाताल लोक वासिनी भद्रा शुभ मानी गई है। स्वर्ग में भद्रा हो तो धन - धान्य की उपलब्धि होती है, परन्तु यदि मृत्युलोक में हो तो कार्य की सिद्धि नहीं होती। 

इसलिए 30 अगस्त बुधवार को प्रातः लगभग 10.00 बजे पश्चात पूर्णिमा तिथी आरंभ हो रही है। अतः रक्षाबंधन  पूर्णिमा होने से मनाया जाएगा, किन्तु इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र कुंभ राशि का चंद्रमा होने से भद्रा वास पृथ्वी पर है, जो की नेष्ट है। अतः रात्री 08.50 मि. तक भद्रा होने से 08.50 पश्चात रक्षाबंधन मनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें