ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: लाबरिया मे बुजर्ग महिला के घर पर हुई चोरी के मामने मे पुलिस टीम को मिली सफलता,एक आरोपी गिरफ्तार, 17 हजार नगद सहित सब्बल जप्त

Admin

Wed, May 22, 2024

राजोद। ग्राम लाबरिया में बुजुर्ग महिला के घर पर हुई चोरी के मामले में राजोद पुलिस टीम को सफलता मिल गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नवल सिंह उर्फ गुड्डू पिता बाबु निवासी भाण्डनकुंडा को पकडा हैं, मुखबिर की सूचना के आधार पर नवलसिंह को अरेस्ट किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात करने की बात कबूल की। तीन बदमाशों की इस गैंग एक अन्य स्थान पर भी चोरी की थी, ऐसे में पुलिस ने नवलसिंह को अरेस्ट कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। थाने की कार्यवाही के बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेजा गया।


दरअसल राजोद थाना अंतर्गत ग्राम लाबरिया में भूरीबाई पति स्व भेरुलाल चैधरी के घर पर चोरी हुई थी। 4 मई को पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की। अज्ञात आरोपी महिला के घर के पीछे स्थित दीवार को खोदकर नगदी 10 हजार रुपए, तेल के डिब्बे, चांदी के कडे सहित अन्य सामान चोरी करके ले गया था।

एसपी मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लूट, डकैती, चोरी जैसे प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में राजोद थाना प्रभारी हीरुसिंह रावत की टीम ने आरोपी को पकडा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 17 हजार रुपए नगद, सब्बल, रजाई सहित अन्य सामान को जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि आकाश सिंह, मानसिंह सिंगार, सउनि रमेशचंद्र भाभर, प्रआर मंगलसिंह मेडा, आरक्षक मोहित सेन, विक्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें