ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: पिकअप वाहन पलटा,बड़ा हादसा टला,बीच सड़क में हे गड्ढा विभाग नही ले रहा हे सुध

Admin

Sat, Oct 7, 2023


अमझेरा। माँगोद मनावर मार्ग पर राज हंस होटल के समीप मोड़ में एक पिकअप वाहन क्रमांक एम पी 10 जी 2194 अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मोड़ में कई महीनों से एक बीच मार्ग पर गड्ढा है जिसको बचाने में वाहन को ड्राइवर ने रांग साईड लिया जिसके बाद अंधे मोड़ में एक बाइक सवार के आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी खा गया। पिकअप वाहन अमझेरा में केले उतार कर खाली कैरेट लेकर वापस सिंघाना जा रहा था तभी हादसा हो गया।

दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई लेकिन स्थानीय लोग आक्रोशित है एमपी आर डी सी विभाग को ग्राम पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार अवगत करवाया लेकिन अभी तक गड्ढे को नही भरा गया है। रहवासी सोनू परिहार ने बताया कि एक दो बार तो हमने मुरम से गड्ढे को भर दिया लेकिन प्रतिदिन भारी वाहनों के निकलने से फिर से गड्डा हो गया है।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर पिछले वर्ष अकटुम्बर माह में ही मजदूरों से भरी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमे कई मजदूरों की मौत हुई थी इस वर्ष भी बड़ी संख्या में प्रतिदिन ओवर लोड मजदूरों से भरी पिकअप सेकड़ो की संख्या में तेज गति से निकलती है जिससे फिर कोई हादसा होने की संभावना है। इस सम्बंध में एम पी आर डी सी विभाग के ए जीएम भूरिया ने बताया कि उक्त गड्ढे एवं अन्य स्थान को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही इसे भरवा दिया जाएगा। वही एस डी एम राहुल चौहान ने चर्चा में बताया कि एम पी आर डी सी के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है शीघ्र कार्य हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें