ब्रेकिंग

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

सूचना

: राजगढ में कल केंसर जांच शिविर का आयोजन ,कैंसर से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी निःशुल्क

Admin

Wed, Aug 7, 2024

राजगढ़ । 8 अगस्त गुरुवार को राजगढ़ नगर में नगर परिषद राजगढ़ और इंदौर के श्री अरबिंदों चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर मुक्त अभियान के तहत राजगढ़ के शिव वाटिका मेला मैदान में एक दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल और सीएमओ आरती गरवाल के मार्ग दर्शन में लगाए जा रहे शिविर में कैंसर से संबंधित बीमारियों की जांच निःशुल्क की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल उपस्थित रहेंगे। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रहेगा। बीमारी से संबंधित जांचों के साथ ही चर्मरोग विषेषज्ञ और जर्नल मेडिसिन भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें