ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: राजोद में कियोस्क संचालक ABVP के पूर्व पदाधिकारी के साथ हुई मारपीट, पुलिस अधीक्षक को दिया आवेदन,

Admin

Sat, Sep 23, 2023

सरदारपुर। राजोद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को तीन-चार लोगों द्वारा मारपीट की गई। जिससे पूर्व पदाधिकारी को हाथो में चोट आई हैं। इधर, परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में रिपोर्ट नही लिखी। जिसको लेकर धार एसपी को आवेदन दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजोद में बस स्टैंड पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक श्याम धाकड़ की श्याम प्रिन्टर्स के नाम से दुकान है, जिसमे जनरल स्टोर्स के सामान के साथ ही आइडीएफसी बैंक का कियोस्क है। जिसका संचालन खुद श्याम धाकड़ करते है। श्याम धाकड़ के अनुसार शुक्रवार को करीब 4 बजे लक्की काठा निवास रानीखेड़ी अपने 2-3 साथियों के साथ बैंक ऑफ इंडिया के पैसे निकलवाने के लिए आया था। जिसमे बैंक खाते में आधार लिंक नही पाया गया।

जिसके बाद युवक थोड़ी देर बाद फिर दुकान पर आया और बोला कि एक बार ओर देख लो जिस पर मैंने कहा कि आधार लिंक नही है तो पैसे नहीं निकलेगा। इस बात पर युवक ने अपनी साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और डंडों से मारपीट की जिसकी वजह से दोनों हाथों में चोट आई है। श्याम धाकड़ के अनुसार घटना के समय वे पांच सौ -पांच सौ की गड्डी जमा रहा था। जो करीब एक लाख रुपये काउंटर में पड़े थे, जिसे उठाकर युवक भाग गए। घटना के बाद जब राजोद थाने पर पहुंचा तो बहुत देर बिठाए रखा। खुद के खर्च से चार पहिया वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर मेडिकल करवाया गया।

धार में एसपी को दिया आवेदन -
श्याम धाकड़ के पिता रामलाल ने बताया कि जब रिपोर्ट लिखवाने थाने पर पहुंचे तो थाना प्रभारी ने कहा कि सिर्फ मारपीट की ही रिपोर्ट लिखेंगे। हमने रुपये छिनने की बात का जिक्र किया तो रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया गया। करीब 10:30 बजे तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो हम घर आ गए। इस मामले में धार में जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को आवेदन दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें