ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: मिलकर सभी कार्यकर्ता पार्टी को जिताने में जुट जाए- कैलाश विजयवर्गीय

Admin

Thu, Oct 12, 2023


सोनू गुप्ता

गंधवानी। भारतीय जनता पार्टी के गंधवानी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से मेरा यही कहना है कि सभी मिलकर एकजुट होकर पार्टी को जिताने में जुट जाए टिकट मांगने का सबको अधिकार होता है लेकिन अब टिकट फाइनल हो चुका है तो पार्टी हित में सभी लोगों को काम करना है मैंने जो फीडबैक लिया है उसमें गंधवानी विधानसभा अभी बहुत पीछे है यहां पर पहले प्रत्याशी तय कर देने के बावजूद भी चुनाव उठा नहीं है निश्चित तौर पर चुनाव के कार्य तीव्र गति से शुरू हो जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर भी मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि सभी लोग पार्टी के हित में काम करने में जुड़ जाए ताकि यहां पर विजय हासिल हो।


कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जिनेंद्र जैन मोहनलाल पाटीदार पारस जैन सांसद प्रतिनिधि शिवपाल आर्य प्रदीप गादिया पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा विधानसभा प्रभारी प्रभु राठौड़ सभी मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे ।


(हेलीपैड पर नेताओं ने की अगवानी)
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी की स्थानीय मंडी प्रांगण में बने हेलीपैड पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी सरदार सिंह मेडा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास मेहरवाल पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष निलेश राठोड़ पूर्व जिला अध्यक्ष राज बर्फा मंडल अध्यक्ष कैलाश झाबा सहित कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत सम्मान किया।


(प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार)
कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ता संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है कई बड़े चहरो को पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया हे भाजपा मजबूती के साथ चुनाव जीते बड़े चेहरे तो चुनाव जीतेंगे लेकिन उसका असर आसपास के जिले और विधानसभा सीटों पर भी रहेगा ऐसे में भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी और यदि आप गंधवानी से भी सरकार में भागीदारी चाहते हो तो यहां पर भाजपा का विधायक बनाए।


(कार्यकर्ताओं से अलग से किया संवाद)
राष्ट्रीय महासचिव और दिग्गज बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेताओं से बंद कमरे में आधा घंटा विशेष रूप से चर्चा की इस दौरान विधानसभा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे जो उनसे चर्चा करने के लिए आए हुए थे विजयवर्गीय ने सभी से बात कमरे में चर्चा की।
(विजयवर्गीय ने पूछा गंधवानी को जीतना चाहते हो कि नहीं)


यहां पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सबसे पहले भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से पूछा कि गंधवानी में जीतना चाहते हो कि नहीं पहले यह बताओ कार्यकर्ताओं ने कहा कि जितना चाहते हैं तो फिर काम में जुट जाए और भाजपा की मजबूती के लिए सभी लोग कार्य करें अन्यथा यहां पर दूसरी पार्टी के विजय होने के बाद आप लोग परेशान हो तो मत कहना सरकार में भागीदारी चाहिए तो यहां पर भाजपा को हर हाल में आप लोगों को जिताना है जिसके लिए अभी प्रयास में कमी है प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें