ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: जलझूलनी ग्यारस पर नगर मे निकाले झुले,जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा की पुजा अर्चना

Admin

Mon, Sep 25, 2023


राजोद। सोमवार को जलझूलनी ग्यारस पर नगर के मंदिरो के झुले निकाले गए। मंदिरो पर आकर्षक विधुत सज्जा की गई ।फुलो से सजाया गया। सभी मंदिरो के झुले की शुरुआत गांधी चौक कचहरी परिसर पर एकत्रित हुए ।जहा सरपंच जितेन्द्र गामड ,महंत गणपत दास महाराज ने पुजा अर्चना की ।

श्री रामबोला धाम मंदिर,विश्वेश्वरी माता मंदिर रानीखेडी, आथमनावास श्रीकृष्ण मंदिर,चारभुजानाथ मंदिर,गोपालपुर श्रीकृष्ण मंदिर, नरसिंह मंदिर, श्री रन्छोणराय मंदिर,उगमनावास श्री राम मंदिर, बालाजी हनुमान मंदिर, आदि मंदिरो के झुले निकले ।झुलो को गुब्बारे से सजाया गया।झुले की शुरुआत गांधी चौक से हुई ।जो नगर के मुख्य मार्ग से होते निकाली जो कोटेश्वरी नदी पर पहुंची जहां ठाकुर जी का स्नान कर पुजा अर्चना की ।

झुले का जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुजा अर्चना की यात्रा मे बेंड बाजो से निकाली आगे आगे युवा धार्मिक धुनों पर थिरकते हुए चले डांडिया रास किला कुछ मंदिरो के झुले ट्रेक्टर ट्राली पर निकाले गए।कुछ को कंधों पर लिए हुए निकले।पुरा नगर धर्ममय हो गया।जगह जगह स्वागत किया। इसके अलावा समीप साजोद, गोंदीखेडा, आनंदखेडी, नंदलाई, सहित अन्य गांवों मे भी आयोजन हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें