ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Admin

Wed, Sep 27, 2023

अमझेरा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर में 26 मोतियाबिंद मरीजों का परीक्षण प्रियंका साधु एवं दृष्टि नेत्रालय दाहोद से आए डॉक्टरों द्वारा मरीज का चयन कर ऑपरेशन हेतु दृष्टि नेत्रालय दाहोद भेजा गया ।

इस दौरान अमझेरा क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को आंखों से संबंधित बीमारियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में मरीज एवं मरीज के साथ एक अन्य व्यक्ति के भोजन की व्यवस्था वाहन, दवाइयां,काला चश्मा की व्यवस्था निशुल्क रखी गई ।

यह नेत्र शिविर स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा में माह के द्वितीय बुधवार को आयोजित किया जाता है । शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ सुशांत बहादुर एवं डॉक्टर मदन सोलंकी एवं समस्त स्टाफ ने मरीज को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें