ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति ने फिर किया सरदारपुर को गौरवान्वित,तीसरी बार भारतीय महिला फुटबाल टीम मे हुआ

Admin

Mon, Jul 8, 2024

चयनसरदारपुर। सरदारपुर नगर की उभरती हुई फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान ने एक बार फिर नगर को गौरवान्वित किया है। म्यांमार मे  भारतीय महिला फुटबाल द्वारा मैत्री फुटबॉल मैच के लिये चयनित टीम मे ज्योति चौहान का चयन किया गया है। यह तीसरा अवसर है जब ज्योति का चयन भारतीय महिला फुटबाल टीम मे हुआ है।
कोच शैलेन्द्र पाल ने जानकारी देते हुये बताया की म्यांमार मे भारतीय महिला फुटबाल टीम 9 और 12 जुलाई को दो मैैत्री मैच खेलने हेतू यांगून (म्यांमार) जा रही है। टीम चयन के लिये प्रशिक्षण 24 जुन को कोलकाता में आयोजित हुआ था। उसमे अच्छे प्रदर्शन के आधार पर सरदारपुर नगर की फुटबॉल खिलाडी ज्योति चौहान का फॉरवर्ड पोजीशन पर तीसरी बार भारतीय टीम में चयन हुवा है।  ज्योति इससे पहले एशियन गेम चीन ओर तुर्की मे तुर्कीश कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है ज्योति के चयन पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एसपी मनोज कुमार सिंह,एसडीएम मेघा पंवार,एसडीओपी आशुतोष पटेल, सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला,खेल अधिकारी राजेश शाक्य ,आनंद पाठक , सुभाष डेविड बीईओ सुनिल ओस्तवाल,प्राचार्य जब्बर सिंह पटेल,खेल प्रशिक्षक संजय दिक्षीत, नरेंद्र डांगी ने प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल एंव ज्योति चौहान को शुभकामना दी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें