ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक देशमुख के स्थानांतरण और सहायक शाखा प्रबंधक लववंशी की पदोन्नति पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Admin

Fri, Jun 7, 2024

धार । भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक लीलाधर देशमुख का स्थानांतरण और सहायक शाखा प्रबंधक वैभव लववंशी की पदोन्नति अन्य शाखाओं में होने पर धार शाखा के सभी अभिकर्ता संगठन लियाफी संगठन द्वारा कार्यालय में ऐतिहासिक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया ,आयोजन एलआईसी कार्यालय के ATC कक्ष में रखा गया ऐसा पहली बार हुआ कि की कर्मचारी का केवल अन्य शाखाओं में जाने पर एक यादगार विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी अभिकर्ता साथियों द्वारा अपना-अपना उद्बोधन देकर सभी संगठन के पदाधिकारियो द्वारा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक लीलाधर देशमुख और सहायक शाखा प्रबंधक वैभव लववंशी का अभिनंदन पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात गीत प्रस्तुति से अभिषेक चतुर्वेदी ने की , स्वागत भाषण संगठन अध्यक्ष मनीष शर्मा ने दिया , अभिनंदन पत्र का वाचन विष्णुदास बैरागी और अनिल पटेल ने किया , सभी अभिकर्ता शाखा कार्यालय से वाहन रैली निकालते हुए प्रबंधक व सहायक प्रबंधक को उनके घर तक छोड़ने गये , विदाई समारोह में मंचासीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक लीलाधर देशमुख सहपत्नी और सहायक शाखा प्रबंधक वैभव लववंशी , दीपक पवार और मनीष शर्मा थे ।

इस अवसर पर रतन त्रिवेदी , संजय वर्मा , अनिल पटेल , प्रभुलाल लटियाल , सीताराम धनोलिया ,विनीत मंडलोई , पवन जैन , अभय मेहता , अनिल गुप्ता , प्रकाश पांडिया, रईस शेख , विकास ठाकर, मदन मालवीय, संतोष चौबे, राहुल बैरागी, राजेन्द्र भगवती , अभिषेक चतुर्वेदी , अनिल चौहान सत्येंद्र झा , विनोद जेजगाया , राजीव शर्मा , सत्येंद्र झा , मनीष उज्जैनकर , मुकेश पाटीदार , खेमेंद्र शर्मा ,महेश पटेल उपस्थित थे , कार्यक्रम का संचालन विष्णुदास बैरागी और संतोष चौबे ने किया , आभार जयराम पाटीदार ने माना यह जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल बैरागी ने दी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें