ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: हाथी पर सवार होकर निकली माता रानी,अमका झमका मन्दिर पहुची चुनरी यात्रा

Admin

Wed, Oct 18, 2023


अमझेरा। शारदीय नवरात्रि में माता जी की आराधना की जा रही है। प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी सार्वजनिक चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। बस स्टैंड से चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें बड़ी संख्या में माता भक्त शामिल हुए। बालिकाओ एवम महिलाओं द्वारा आकर्षक गरबा नृत्य किया।

151 मीटर लम्बी चुनरी भक्तो द्वारा माता को अर्पण की गई। सबसे आगे फूल बरसाती तोप आकर्षण का केंद्र रही। पीछे सुसज्जित रथ में माता जी के वस्त्र एवम श्रंगार सामग्री एवं अमका झमका माता का चित्र रखा गया। श्री राम मंदिर नाना घाट का बेवान एवं हाथी जिसपर चामुण्डा माता का चित्र था। यात्रा मनावर चौराहा होकर मन्दिर परिसर पहुची जहा विधिवत चुनरी चढ़ाई गई जिसके बाद महाआरती एवं प्रसादी वितरित की गई। सभी श्रद्धालुओं को फरियाली खिचड़ी एवं केले का प्रसादी भक्तों को वितरित किया गया। यात्रा में रॉयल एकैडमि विद्यालय, दुर्गा वाहिनी की बालिकाए भी शामिल हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें