ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: नाग पंचमी से शुरू हुआ भुजरिया पर्व का उत्सव, रक्षाबंधन के अगले दिन होगा धूमधाम से विसर्जन

Admin

Mon, Aug 21, 2023

अमझेरा- नगर अमझेरा में भुजरिया पर्व प्रारंभ हो गया है नन्ही मुन्नी बालिकाएं द्वारा माथे पर टोकरी लेकर खेतों से मिट्टी लाई जायेगी और विधि विधान के साथ जवारे के साथ समाज के हर घर स्थापना की जाएगी रोज इनको पानी से खींचा जाएगा है पूजा अर्चना की जाएगी सावन के पवित्र माह में झूला झुलाया जाएगा
उल्लैखनीय है कि पंरपरानुसार सावन में खुशहाली की कामना को लेकर समाजजन घर में गेहूं बोते है। इनके निकली कोपलों को ही भुजरिया कहा जाता है। सकल पंच गवली समाज भुजरिया पर्व को अपनी बहन बेटियों के रूप में मनाते है। यह पर्व नाग पंचमी से शुरू हो जाता है जो रक्षाबंधन के दूसरे दिन पूर्ण होता है। यह पर्व आपसी भाईचारे व सद्भावना के रूप में नगर में मनाया जाता है। यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण काल से निरंतर चली आ रही है जिसे आज भी समाजजन बड़े उत्साह के साथ मनाते आ रहे है। पर्व के अंतर्गत शोभायात्रा निकलेगी जो प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। जगह-जगह सामाजिक संगठनो के द्वारा स्वागत किया जाएगा । पुराना बस स्टैंड पर भव्य डांडिया रास किया शोभायात्रा में नगर के गवली समाज के वरिष्ठजनो सहित युवावर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे। समाजजनो के द्वारा स्थानीय तलाब पर एकत्रित होकर इन जवारो का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद बड़े एवं वरिष्ठ समाजजनो को प्रणाम कर आशीर्वाद लेते हुए साथ ही सालभर में जो कहासुनी हुई उसके लिए क्षमा याचना मांगी जाएगी और पर्व को हंसी-खुशी मिलकर मनाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें