ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: फल से तोला केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को,सरदारपुर विधानसभा के प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत


अमझेरा। महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर मंत्री पद ग्रहण करने के बाद पहली बार सरदारपुर विधानसभा मे पहुंची विभिन्न ग्रामों मे मंत्री ठाकुर का गर्म जोशी से भव्य स्वागत किया गया। दोपहर मे सुल्तानपुर फाटे से विधानसभा का दोरा प्रारम्भ हुआ जहा लगे मंच पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। जिसके बाद मारोल, आतेडी फाटा, मांगोद, बांदेड़ी, सगवाल, केशरपुरा, कपस्थल, बालोदा, लेडगाव सहित अन्य ग्रामों मे लगाए गये मंचो पर कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया गया। बालोदा मे मंत्री को तराजू मे बैठाकर फल से तोला गया। कई स्थानों पर वर्षारोपण भी किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, पूर्व विधायक वेल सिह भूरिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, नवीन बानिया, राजेंद्र गर्ग, अशोक गर्ग, धर्मेंद्र मंडलोई, शुभम दीक्षित, रवि पाठक, भगवान खंडेलवाल, विजय दीक्षित, धुलजी रेवतीय, रेमसीह भूरिया आदि अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें