ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: उमंग को मिलेगी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी ?,राहुल-प्रियंका की टीम के अहम सदस्य,दिग्गी राजा से भी किये  गिले  शिकवे दूर

आरिफ शेख
सरदारपुर। विधानसभा चुनाव मे प्रदेश मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां कांग्रेस प्रदेश मे नये सिरे से खड़ी होने के लिए जुटी हुई है। कमलनाथ,दिग्विजय सिंह,कांतिलाल भूरिया,अरुण यादव,विजयलक्ष्मी साधो जैसे नेताओं के बाद अब कांग्रेस ने नई पीढ़ी को आगे  करने की रणनीति पर आलाकमान काम करने जा रहा है। जीतू पटवारी एंव कुणाल चौधरी से जैसे युवा नेताओं की हार के बाद जरूर कांग्रेस को झटका लगा होगा ।

लेकिन धार जिले के कद्दावर नेता उमंग सिंघार की लगातार चौथी जीत के साथ कांग्रेस की नई पीढ़ी का नेतृत्व प्रदेश मे आने वाले दिनो मे शायद उमंग सिंघार के हाथो मे हो इसमें कोई दो राय नहीं है। सिंघार भी जहां दिग्विजय सिंह के साथ  अपने गिले शिकवे भुलाकर माफी मांग चुके है। ऐसे मे कांग्रेस नये साल मे नई शुरुआत  युवा पिढी के साथ प्रदेश मे करे इसमे कोई संदेह नही ।


उमंग सिंघार की गिनती कद्दावर आदिवासी नेता मे की जाती है। लाडली लक्ष्मी  बहना योजना के साथ ही गंधवानी सीट पर विजय के लिये इस बार भाजपा ने विशेष रणनीति  बनाई थी। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आचार संहिता के पूर्व ही गंधवानी के कई दौरे करने के साथ ही इस सीट पर विशेष फोकस किया यही नहीं गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो भी इस सीट पर करवाया लेकीन उमंग सिंघार ने 20 हजार से अधिक मतो से जीत  दर्ज कर अपनी ताकत और अपने कार्यकर्ताओ की समर्पित टीम का एहसास करा दिया।


उमंग सिंघार की गिनती राहुल गांधी की टीम  के अहम सदस्य मे होती है। इसी का परिणाम  है की उन्हे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के साथ लोकसभा चुनाव का भी टिकट मिल गया था। प्रियंका गांधी की टीम मे भी उनकी गिनती कांग्रेस के एक अहम सिपाही के तौर पर होती है। धार जिले की सभी विधानसभा मे उनकी टीम के सदस्य सक्रिय है। कुशल वक्ता होने के साथ दबंग नेता भी है। ऐसे मे पार्टी नेतृत्व उन्हें नेता प्रतिपक्ष  या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे  अहम पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है।
वैसे यदि कांग्रेस को  प्रदेश मे  पार्टी  का नवनिर्माण करना है तो  बागडोर युवाओं के हाथो मे ही सौपना होगी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें