ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: टाईगर इज बैक,जिले की राजनीति मे जल्द वापसी होगी दबंग आदिवासी नेता उमंग सिंघार की


पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को उच्च न्यायालय से मिली अग्रिम जमानत,समर्थकों मे उत्साह

धार। धार जिले मे कांग्रेस के आदिवासी दबंग नेता उमंग सिंघार की राजनीति मे जल्द ही धमाकेदार एंट्री होने वाली है। करीब 4 माह पूर्व पूर्व मंत्री एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार पर एक महिला ने उन पर अप्राकृतिक कृत्य सहित कई आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। जिसमे उक्त महिला ने बताया था की वै विधायक सिंगार की पत्नी है। तथा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले मे आनन फानन मे प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने विधायक सिंगार की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच विधायक सिंगार ने अपने खिलाफ रचे गये षड्यंत्र की तह तक जाकर न्यायालय की शरण ली।
सिंगार समर्थको ने बताया की उन्हे न्यायालय से अग्रिम  जमानत मिल चुकी है। जल्द ही उनकी जिले मे धमाकेदार वापसी होगी। आज सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या मे विधायक उमंग सिंगार समर्थको ने वाटसअप स्टेटस लगाये जिसमे उनके फोटो के साथ टाइगर इस बैक के स्लोगन लिखे गये है।

सिंगार समर्थकों  एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल शर्मा ने बताया की जल्द ही विधायक उमंग सिंगार गंधवानी विधानसभा का दौरा करेंगे साथ ही जिले का दौरा कर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगे।
वैसे चार माह मे जिले की राजनीति मे उमंग सिंघार  की अनुपस्थिति से जिले मे कांग्रेस एवं भाजपा मे उनके विरोधी उन्हें  कमजोर मान रहे थे। विरोधी तो यहां तक कह  रहे  थे कि चुनाव तक सिंघार की राजनीति के मैदान मे वापसी संभव नहीं है।  लेकिन सिंगार ने अपने समर्थकों को एकजुटता के साथ रहकर पुरी लडाई कानूनी तरीके से लड़ी और चुनाव के पूर्व अपनी वापसी राजनीति के मैदान मे कर विरोधियों को चित कर दिया। 

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें