ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: चुनावी साल मे भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिये मनोज सोमानी को सौंपी जिले की कमान


जिला अध्यक्ष राजीव यादव को हटाया,निकाय चुनाव के बाद से ही जिलाध्यक्ष बदलने की चल रही थी अटकलें

धार। चुनावी साल मे भाजपा ने आज भाजपा जिलाध्यक्ष को बदल दिया । भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर राजीव यादव के स्थान पर बदनावर के वरिष्ठ नेता मनोज सोमानी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैसे तो निकाय चुनाव मे जिले मे भाजपा की हार के बाद से ही जिलाध्यक्ष राजीव यादव को हटाने की अटकलें थी । जिसे आज मनोज सोमानी की नियुक्ति के बाद  विराम मिल गया। सूत्र बताते है ही संगठन को लगातार जिलाध्यक्ष राजीव यादव को लेकर नकारात्मक फीडबैक मिल रहा था । वही विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये संगठन को मजबूत बनाने के लिये भी राजीव यादव को हटाने के लिए अधिकांश पदाधिरीयो ने फीडबैक दिया था । मनोज सोमानी भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही उन्हें संगठनात्मक नेता माना जाता है। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते है ही जिलाध्यक्ष बदलने के साथ ही जिले मे कई मंडल अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है जिनके बारे मे संगठन को कमजोर रिपोर्ट गई है। चुनावी साल मे संगठन किसी तरह के मुगालते मे नहीं है। बल्कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर सरकार बनाने की राह आसान करने के लिये संगठन हर कोई कठोर निर्णय लेने को पुरी तरह तैयार है। 

​​

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें