ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: एक पखवाड़े से चल रही अटकलों को विराम,तीन दशक बाद पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेडी की घर वापसी,भोपाल मे ली भाजपा की सदस्यता,पचैरी,शुक्ला व पटेल सहित आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं ने भी ज्वाइन की भाजपा,राजूखेड़ी धार-महॅू लोकसभा सीट से हो सकते भाजपा प्रत्याशी ?

सरदारपुर। करीब एक पखवाड़े से चल रही तमाम अटकलों को विराम लगाते हुये धार-महू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने भोपाल मे मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजुखेडी के साथ पुर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी,पुर्व विधायक संजय शुक्ला,पुर्व विधायक विशाल पटेल के साथ आधा दर्जन अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस नेताओ का भाजपा मे प्रवेश ऐसे समय हुआ है। जब लोकसभा चुनाव मे के लिये कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी के नामो की घोषणा नही कर पाई है वही भाजपा बची हुई पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने वाली है। लोकसभा चुनाव के पुर्व इन नेताओ की भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना कांग्रेस के लिये एक बडे झटके के तौर पर देखा जा रहा है।


करीब तीन दशक पुर्व भाजपा से ही अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने उस समय कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवभानुसिंह सोलंकी को पराजित कर सनसनी फैला दी थी। कुछ समय बाद राजुखेडी ने भाजपा त्यागपत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस से युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने के साथ ही तीन बार सांसद भी निर्वाचित हुये। वही कांग्रेस मे 10 जनपथ में सीधे पकड़ रखने वाले नेताओ के तौर पर राजुखेडी की गिनती होती थी। यही नही कई बार उन्होने पार्टी हित मे त्याग भी दिया है।
उल्लेखनीय है की 21 फरवरी को सबसे पहले बख्तावर एक्सप्रेस ने सबसे पहले पुर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेडी एंव उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर प्रकाशित की थी  जो की सच साबित हुई।


पुर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेडी की तीन दशक बाद भाजपा मे घर वापसी के बाद धार-महू लोकसभा सीट के समीकरण भी बदलने की पुर्ण संभावना है। भाजपा ने अभी इस सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नही की है राजनीतिक सूत्रों की माने तो भाजपा यहा से राजुखेडी को उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा का एक धडा भी राजुखेडी के पक्ष मे बताया जा रहा है। यही नहीं राजूखेड़ी को टिकट देकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध सकती है। राजुखेडी के संबध जिले मे कई नेताओं से प्रांगण है। जिससे भाजपा धार -महू लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें