ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: अमझेरा मंडल अध्यक्ष पद पर फेरबदल की चर्चा जोरों पर,वैष्णव और यादव के नाम प्रमुख दावेदारों में

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल का सिलसिला जारी है। पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर मनोज सोमानी की नियुक्ति की गई तो उसके बाद लाबरिया-राजोद मंडल अध्यक्ष पर नियुक्ति के बाद जिला संगठन में कई पदों पर नई नियुक्ति की गई । अब एक बार फिर सरदारपुर विधानसभा में कुछ मंडल अध्यक्षों को बदले जाने की चर्चा जोर शोर से जारी है। सूत्रों की माने तो जल्द ही अमझेरा मंडल अध्यक्ष पद पर नया चेहरा देखने को मिल सकता है। इसके लिये भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष गोपाल वैष्णव प्रमुख दावेदार है। श्री वैष्णव उस समय भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष थे जब सरदारपुर विधानसभा में भाजपा के दो मंडल थे। श्री वैष्णव ने इस दौरान भाजयुमो मे संगठन मजबुती प्रदान कर सक्रियता के साथ कार्य किया था जिससे उनका दावा मजबूत नजर आ रहा है। वही एक अन्य दावेदार रघुनंदन यादव भी है। इनका नाम भी अमझेरा मंडल अध्यक्ष की दौड़ में है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें