: सरदारपुर के बाद राजगढ मे भी कांग्रेस की सत्ता बरकरार,सवेरा जायसवाल बनी अध्यक्ष,दीपक जैन उपाध्यक्ष
Admin
Sun, Feb 12, 2023उपाध्यक्ष निर्वाचन मे बिखरी कांग्रेस,भाजपा ने नही उतारा उम्मीदवार,कांग्रेसी पार्षद अंजली जायसवाल का किया समर्थन
राजगढ। राजगढ नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी के माहौल के बीच कांग्रेसी खेमे मे सेंध लगने की अफवाहों और अटकलों का बाजार गर्म था। लेकिन निर्वाचन के बाद जब परिणामों की घोषणा हुई तो अफवाहों और अटकलों पर विराम लग गया। सरदारपुर की तरह राजगढ मे भी कांग्रेसी पार्षद एकजुट रहे। अंतिम समय मे प्रत्याशी चयन की कांग्रेसी रणनीति कारगार साबित हुई। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सवेरा- महेश जायसवाल निर्वाचित हुई। सवेरा जायसवाल को 9 मत मिले वही भाजपा की उम्मीदवार रितु-निलेश सोनी को 6 मत मिले। राजगढ नगर परिषद के चुनाव मे भाजपा के 6 एवं कांग्रेस के 9 पार्षद चुनाव जीते थे।
वही उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस मे बिखराव हो गया। उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेसी खेमी की अंजलि अजय जायसवाल और दीपक जैन ने उपाध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल किया था। भाजपा ने अपना उम्मीदवार न उतारते हुये अंजलि अजय जायसवाल को समर्थन दिया। दीपक जैैन को 8 मत मिले वही अंजली जायसवाल को 7 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन