ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: जनदर्शन मे उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं के जोश से सीएम गदगद,मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने दिखाई ताकत,56 बूथों से हजारो कार्यकर्ताओ के साथ भगवा साफे से किया सीएम का स्वागत

सरदारपुर। सोमवार को मुख्यमंत्री सरदारपुर विधानसभा के मोहनखेड़ा मे लाडली बहना सेना महासम्मेलन मे भाग लेने आये थे। इस दौरान चुनावी साल मे जनता का मूड भांपने और संगठन पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं की सक्रियता का पता लगाने के लिए सीएम ने राजगढ़ से मांगोद तक रोड शो भी किया। हल्की बारिश के बीच देर रात तक जनता एंव कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच मुख्यमंत्री खुश नजर आये।


संगठन के कई पदाधिकारियों ने इस बीच अच्छी खासी भीड़ जुटाकर अपने नंबर भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने बढ़ा लिये है। वैसे चुनावी साल मे संगठन की सक्रियता ही सत्ता के काम आएगी क्योंकि सत्ता की पहली सीढ़ी संगठन ही होता है।


सीएम के रोड शो के दौरान राजोद-लाबरिया मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने भी अपने मंडल की हजारों की संख्या मे कार्यकर्ताओं को जुटाकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। मंडल के 56 बूथों की 23 पंचायतो से करीब 1200 कार्यकर्ताओ के साथ सीएम का भगवा साफे से स्वागत किया। बदनावर चौपाटी पर 100 फीट लंबा मंच लगाकर सैकडो कार्यकर्ताओ को भगवा साफे भी बांधे गये। मंच पर कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुये सीएम जनदर्शन रथ से उतरे और मंच पर पहुंचकर स्वागत स्वीकार किया एवं उन्हें संबोधित भी किया।

वैसे मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस की संगठन क्षमता का परिचय पंचायत चुनाव मे ही देखने को मिल गया था। राजोद-लाबरिया मंडल के अंतर्गत आने वाली जिला पंचायत की सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जगदीश भाभर को सरदारपुर विधानसभा की चारों सीटों मे से सर्वाधिक मतों से जित्ताय साथ ही मंडल के 6 में से 5 जनपद सदस्य भी जितवाकर जनपद पर भाजपा की परिषद बनाने में अहम योगदान देकर संगठन क्षमता का अच्छा उदाहरण शीर्ष नेतृत्व को दिया था

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें