ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: भाजपा की दूसरी सूची भी आचार संहिता लगने के पूर्व होगी जारी,धार सीट का फैसला दूसरी सूची मे संभव,महिला को तरजीह मिलने पर सावित्री और रंजना प्रमुख दावेदार,बघेल,पटेल और अलावा भी दौड़ मे

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा ने लोकसभा मे आचार संहिता लगने के पुर्व ही अपने प्रत्याशीयो के नामो का ऐलान कर विपक्षी दलो पर मनोवैज्ञानिक बढत बना ली है। वही भाजपा की दुसरी सुचि को लेकर भी दिल्ली मे केंद्रीय चुनाव समिती की बैठक का दौर जारी है। संभवत एक दो दिनो के भीतर भाजपा अपने दुसरी सुचि भी जारी कर दे। मप्र मे 29 लोकसभा सीटो मे से भाजपा ने 24 सीटो पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वही दुसरी सुचि मे बाकी बची सीटो पर भी चुनाव लड़ने वालो उम्मीदवारो के नामो का ऐलान होने की संभावना है।


धार लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद छतरसिंह दरबार को फिर से टिकट मिलने की संभावना बहुत कम है। भाजपा यहा पर किसी नये उम्मीदवार को चुनावी मैदान मे उतार सकती है। संघ की सहमति से यदि उम्मीदवार तय हुआ तो अभाविप के जनजातीय मोर्चे के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री का दायित्व निभा चुके राकेश पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वही नये चेहरे के तौर पर कुक्षी क्षैत्र से शैलेंद्र अलावा एंव वीरेन्द्र बघेल का नाम भी प्रमुख है।


वही यदि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण भाजपा प्रदेश मे लागु करती है तो धार,इंदौर और बालाघाट सीट पर महिला उम्मीदवारो को चुनावी मैदान मे उतार सकती है। भाजपा ने प्रदेश मे 24 सीटो मे से 4 सीटो पर महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है।


यदि धार सीट पर महिला प्रत्याशी को भाजपा चुनाव मैदान मे उतारती है तो पुर्व सांसद सावित्री ठाकुर और पुर्व मंत्री रंजना बघेल के नाम प्रमुख दावेदारों मे शामिल है। वही पूर्व सांसद एंव कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह राजुखेडी का भी भाजपा मे प्रवेश फिलहाल टल गया है। भाजपा का एक धड़ा राजुखेडी का भाजपा मे प्रवेश कराकर उन्हे सांसद का चुनाव लडाना चाहता है वही दुसरा धड़ा बिना शर्त ही उनका भाजपा मे प्रवेश चाहता है। सूत्र बताते है की राजुखेडी भी टिकट कंफर्म की शर्त पर ही या फिर किसी सम्मानजनक पद के आश्वासन पर भाजपा मे आना चाहते है। खैर यह राजनीति है यहा पर कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें