ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: भाजपा की दुसरी सुचि भी चौकाने वाली,विजयवर्गीय,तोमर,कुलस्ते और पटैल को भी उतारा चुनावी रण मे ,सरदारपुर,मनावर,धार और बदनावर पर नही हो पाया फैसला,उमंग को चुनोती देगे मेडा,सिंधीया समर्थक ईमरती को भी मिला टिकट

सरदारपुर। विधानसभा चुनावो को लेकर भाजपा प्रत्याशी की बहुप्रतिक्षित दुसरी सुचि मे तमाम अनुमानो को झुठलाते हुये एक बार फिर भाजपा ने चौकाने वाले नामो के साथ मप्र 39 उम्मीदवारो को दुसरी सुचि जारी की है। धार जिले के केवल गंधवानी सीट पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। वही सरदारपुर,मनावर,धार एंव बदनावर पर अभी फैसला टाल दिया गया है। इन सीटो पर उम्म्मीदवारो के नामो का ऐलान आंचार संहिता के पुर्व या फिर बाद मे अगली सुचि मे ही होगा।


मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पुरी तरह गंभीर दिखाई दे रहा है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है की भाजपा ने अपनी दुसरी सुचि मे तीन केन्द्रीय मंत्री दिमनी से नरेन्द्रसिंह तोमर, निवास सीट से फग्नसिंह कुलस्ते, नरसिंहपुर से प्रहलादसिंह पटैल को उम्मीदवार बनाया है तो इंदौर 1 से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी मैदान मे उतारा है।


वही डबरा सीट से सिंधीया समर्थक ईमरती देवी को टिकट दिया गया है। देपालपुर से मनोज पटैल पर फिर विश्वास जताया है। वैसे भाजपा की दुसरी सुचि जारी होने के बाद विरोध के स्वर कितने बुलंद होगे इसका पता तो आने वाले एक दो दिनो मे ही चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें