ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: भाजपा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी का नगर आगमन पर किया स्वागत

अमझेरा।  भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी का नगर आगमन हुआ सर्वप्रथम अमझेरा महल परिसर में पहुँचकर अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  इसके पश्चात जिलाध्यक्ष भाजपा के अमझेरा दसाई मंडल एवं सरदारपुर मंडल के सामूहिक कार्यक्रम स्थल बीसा नीमा धर्मशाला पहुंचे जहां उन्होंने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अमझेरा, दसई और सरदारपुर मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।  स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी ने दिया। कार्यक्रम मे बदनावर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार द्वारा उद्बोधन दिया गया

भाजपा कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देश दिए गये उसके बाद जिलाध्यक्ष सोमानी का उद्बोधन हुआ उनके द्वारा कार्यकर्ताओ में नई उर्जा और सकारात्मक सोच रखने की बात की गई। साथ हि पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, राजेन्द्र गर्ग, रवि पाठक, भगवान खंडेलवाल संजय बघेल, धर्मेन्द्र मंडलोई, दीपक फेमस, जीवन रघुवंशी,विजय दीक्षित, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, मनीष सिरस्वाल, आशीष पंचोली आदि अमझेरा दसई मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन अभिजित पंडित ने किया और आभार अखिलेश यादव ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें