ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: ब्रह्माकुंडी से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वर्मा ने अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया

धार l अभिजीत पंडित

धार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा द्वारा धार शहर के वार्ड क्रमांक 6 ब्रह्माकुंडी से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया तथा ब्रह्माकुंडी सहित संजय नगर,कैलाश नगर की समस्त बस्तियों में श्रीमती वर्मा ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनसंपर्क के पूर्व रामदेव जी मंदिर में पूजा अर्चना की। जनसंपर्क के दौरान उनका जगह-जगह पुष्पमाला व पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं तथा लाडली बहनो ने विशेष उत्साह देखा गया। आपके साथ नगर अध्यक्ष विपिन राठौर,पूर्व पार्षद लक्ष्मीबाई नरोले, नगर भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नायक, लक्ष्मीनारायण नायक,राधेश्याम लखावत, डॉ श्याम मानवत, दयाराम नरोले, वार्ड अध्यक्ष दिनेश खींची,अजजा मोर्चे के नगर अध्यक्ष विजय बारिया, युवा नेता गिरीश सोलंकी, कप्तान खींची, अंतर सिंह बगड़ा, इंदर सोलंकी, हरीश सोलंकी, विक्रम पालतिया,लक्ष्मी नारायण, आकाश खींची सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता व मातृशक्ति मौजूद रही। उक्त जानकारी धार विधानसभा मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।श्री त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र तिरला ब्लाक अंतर्गत चिलुर, रायपुरिया, नलावदा, नाननवासा,बोधवाड़ा मे भी जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त कियाl इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी को भारी जन समर्थन मिला! यहां आपके साथ

महेश रावला, अमित पाटीदार, संजय मुकाती,देवेंद्र शर्मा,अफसर पटेल,खैमराज लववंशी, मुरली वैष्णव,कृष्णा लववंशी,गंगाराम पटेल,गणेश पटेल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता व मातृशक्ति मौजूद रहीl

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें