ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: सामाजिक समरसता के भाव से समाज को एक सूत्र में बांधे- पाटनी


अंबेडकर जंयती पर गंधवानी जअप ने किया संगोष्ठी का आयोजन

गंधवानी। डा भीमराव अंबेडकर जयंती पर म.प्र.जनअभियान परिषद विकास खण्ड गंधवानी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विकास खण्ड की नवांकर संस्थाओं के प्रतिनिधि,प्रस्फुटन समितियां,मेंटर्स,बीएस डब्लू,एम एस डब्लू के छात्र छात्राओं सहित सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण की जाकर पूजन किया गया

मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ पाटनी ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के विचारों पर चलने ओर सामाजिक समरसता के भाव से समाज को एक सूत्र में बांधने पर जोर देते हुवे सज्जन शक्ति के माध्यम से राष्ट्र को परम् वैभव पर ले जाने की बात कही मुख्य अतिथि सुरेश अलावा ने बाबा साहब के जीवन दर्शन को बताया साथ ही नवांकुर संस्था के अध्यक्ष राकेश मोटसरा,शंकरसिंह निगवाल,दिनेश सिंघार,सुरेश चैहान,समन्वयक दयाराम मुवेल ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर क्षेत्र की समितियो के प्रतिनिधि,मेंटर्स,स्टूडेंडस उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन एम एस डब्लू की छात्रा पायल शर्मा ने किया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें