ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: सडक हादसे मे सायलो केंद्र के सिक्योरिटी गार्ड की मौत

  बदनावर। शुक्रवार रात को कानवन से कुछ दूर ग्राम भोइंदा जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मुन्नालाल पिता रामा मारु 55 निवासी ग्राम बरखेड़ा थाना राजोद बताया गया है। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की गाड़ी से उसे बदनावर अस्पताल लाए। बाद में सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। आज सुबह बदनावर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव घरवालों के सुपुर्द किया। टक्कर मारने वाले वाहन का तत्काल पता नहीं चल पाया। मृतक के सिर में इतनी जोरदार चोट लगी थी कि वह पूरी तरह से टूट फूट गया था। बदनावर पुलिस ने पीएम करवा कर मर्ग डायरी कानवन थाना भिजवाई। जहां आगे जांच की जाएगी। मृतक नागदा में गेहूं भंडारण के सायलो केंद्र पर सिक्योरिटी गार्ड था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें