: 5 माह पहले वकील के घर हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, सरदारपुर का ही निकला मास्टरमाइंड
Admin
Wed, Mar 8, 2023
सरदारपुर। करीब 5 माह पूर्व सरदारपुर के वकील अजय मंडलोई के घर पर लाखों की चोरी का पुलिस ने आज पर्दाफाश किया। वारदात का मास्टरमाइंड नगर का ही एक कुल्फी बेचने वाला व्यक्ति निकला। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी सरदारपुर रामसिंह मेड़ा के नेतृत्व में चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14.10. 2022 को फरियादी गुलाब नबी शेख पिता गुलाम मोहम्मद जाति मुसलमान, उम्र 59 वर्ष, निवासी कुम्हारगड्डा, सरदारपुर थाना सरदारपुर ने हाजिर थाना आकर सूचना किया कि गत गई दिनांक 13-14.10.2022 की दरमिया रात्रि में कारपोरेशन बैंक के पास अजय मण्डलोई वकील साहब निवासी सरदारपुर के सुने मकान में कुछ अज्ञात बदमाशो द्वारा दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना कारीत की गई है। फरियादी की सूचना पर से अपराध क्र 496 / 2022 पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना साक्षी अजय मण्डलोई द्वारा थाना उपस्थित होकर बताया गया कि मैं अपने लड़के के पास पुणे गया हुवा था कि पिछे गतरात्रि में 03 अज्ञात बदमाशो के द्वारा मेरे सूने मकान मे दरवाजा तोड़कर घर मे घूसकर अलमारीयों के ताले तोड़कर उनमे रखे 23 लाख 36 हजार रूपए नगदी एवं सोना चांदी के जेवर इत्यादी सामान चोरी कर ले गए है। बाद दौराने अनुसंधान पुलिस थाना सरदारपुर की टीम एवं क्राईम ब्रांच की टीमो के द्वारा दिनांक 07.03.2023 को मुखबीर की सूचना पर से एक आरोपी महेन्द्रसिंह पिता भुवानसिंह मेहड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम छटवानी, थाना टाण्डा को ग्राम भोपावर भगोरिया हाट मेले मे से पकड़कर पुछताछ हेतु थाना लाया गया जहा पर आरोपी महेन्द्रसिंह के द्वारा बताया गया कि उनकी पहचान के एक कबाड़ी एवं कुल्फी बेचने वाला सरदारपुर का ही निवासी लाला उर्फ वसीम पिता मुख्तयार शाह ने आरोपी महेन्द्र व उसके साथी करण पिता मनोहर भाबर एवं अर्जुन पिता मनोहर भावर निवासी खनीअम्बा को बताया कि सरदारपुर का अजय मण्डलोई वकील है, उसके यहा दो-तीन दिन से घर पर ताला लगा हुआ है, उसके घर में सोना, चांदी व नगदी रुपये काफी मात्रा में मिल सकते है, तुम लोग चोरी करने आ जाओ, तो फिर मैंने तथा लाला उर्फ वसीम एवं मेरे दोनों साथी अर्जुन एवं करण चारो ने मिलकर आज से करीब 05 माह पहले अजय मण्डलोई वकील के सूने घर का पीछे का दरवाजा तोड़कर अन्दर घूसकर 23 लाख 36 हजार रूपए एवं सोना चांदी के जेवर इत्यादी सामान चोरी कर ले गए थे जिनको हमने आपस मे बाट लिया था तथा आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किया सोना चांदी का माल उनके द्वारा रमेश पिता नरसिंह चौहान निवासी पिपलदल्या को बेचना बताया है। आरोपी से पुछताछ पर से चोरी का कुछ माल आरोपी के घर से जप्त किया गया है तथा शेष फरार आरोपीयों एवं चोरी गए मश्रुका की तलाश जारी है। आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
वारदात का तरीका :- फरार आरोपी लाला उर्फ वसीम जो की सरदारपुर का ही निवासी है जिसने साक्षी अजय मण्डलोई वकील के बाहर गांव जाने का फायदा उठाकर सूना मकान होने की सूचना अपने चोर साथीयों महेन्द्रसिंह पिता भुवानसिंह मेहड़ा निवासी छटवानी, अर्जुन पिता मनोहर एवं करण पिता मनोहर भाभर निवासीयान खनीअम्बा को दी तथा मौके का फायदा उठाकर घटना दिनांक को रात्रि के समय उनके साथ मिलकर चारो ने टामी की मदद से सूने मकान का
दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे व घर में लगे सीसीटीवी कैमरो को बंद कर घर में रखी अलमारीयों के ताले तोड़कर उनमे रखे 23 लाख 36 हजार रूपए नगदी एवं सोना चांदी के आभूषणो व अन्य इलेक्ट्रानीक सामानो को चोरी कर ले गए थे।
मिल सकते है, तुम लोग चोरी करने आ जाओ तो फिर मैंने तथा लाला उर्फ वसीम एवं मेरे दाना साथी अर्जुन एवं करण चारो ने मिलकर आज से करीब 05 माह पहले अजय मण्डलोई वकील के सूने घर का पीछे का दरवाजा तोड़कर अन्दर घूसकर 23 लाख 36 हजार रूपए एवं सोना चांदी के जेवर इत्यादी सामान चोरी कर ले गए थे जिनको हमने आपस मे बाट लिया था तथा आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किया सोना चांदी का माल उनके द्वारा रमेश पिता नरसिंह चौहान निवासी पिपलदल्या को बेचना बताया है आरोपी से पुछताछ पर से चोरी का कुछ माल आरोपी के घर से जप्त किया गया है तथा शेष फरार आरोपीयों एवं चोरी गए मश्रुका की तलाश जारी है। आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
जप्त मञ्जुका :- आरोपी महेन्द्रसिंह के कब्जे से कुल 02 लाख 95 हजार रूपये नगदी एवं एक सोने की चेन व एक सोने की हाथ की पोची (ब्रेसलेट) तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की टामी व पेचकस जप्त किए गए है।
गिरफ्तार आरोपी :-
- महेन्द्रसिंह पिता भुवानसिंह मेहडा जाति भील, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम छटवानी पटेलपुरा
फलिया थाना टाण्डा शेष फरार आरोपी :- 02. करण पिता मनोहर भाभर जाति भील निवासी खनीआम्बा, थाना टाण्डा
- अर्जुन पिता मनोहर भाभर भील निवासी खनीआम्बा, थाना टाण्डा 04. लाला उर्फ वसीम पिता मुख्तयार शाह निवासी सरदारपुर थाना सरदारपुर 05. रमेश पिता नरसिंह चौहान भीलाला निवासी पिपलदल्या थाना टाण्डा
आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक प्रदीप कुमार, थाना सरदारपुर एवं क्राईम अधिकार निरीक्षक दिनेश शर्मा एवं उनि जगदीश निनामा, सुनि मनोज परमार, सुनि दयाराम भुरिया, प्र.आर. 182 मोहनसिंह, आर 316 रमेश नायक, आर. 561 प्रताप, आर. 981 हरिशंकर, आर. 415 आशीष आर. 406 शैतानमल भुरिया, म.आर. 386 लीना, सैनिक 112 राजू एवं साइबर टीम अगार्ड पैसिफिक, आरक्षक आदर्श की भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन