ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

सूचना

: ओपन टेनिस बाल  क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी पिथौरा,फाइनल मुकाबले मे इंदौर को 34 रनों से हराया

https://youtu.be/6QxFjcTy1hY

अमझेरा। समीपस्थ ग्राम राजपुरा मे हरि ॐ क्रिकेट क्लब के तत्वाधान मे 5 दिवसीय ओपन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेले गये। फाइनल मुकाबले के बिच 15 मिनिट हुई बारिश के करण मैच को रोकना पड़ा जिसके बाद फिर से मैच सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले इंदौर एवं पिथौरा के बिच खेला गया जिसमे पिथौरा की टिम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर मे 136 रन बनाये लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर की टिम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन लगातार विकेट गिरते रहे जिससे 102 रन पर हि इंदौर की टिम आल आउट हो गई। पुरस्कार वितरण के अतिथि किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, ब्लाक अध्यक्ष मोहन मुकाती, भेरू सिंह बड़गोता, राजपुरा सरपंच प्रतिनिधि कैलाश आराड़ी, उपसरपंच अजय, शोकत् बाबा आदि के द्वारा कांग्रेस नेता स्व रमेश मौलवा के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत कमेटी के लोकेश हामड, सचिन मौलवा, रवि, विनोद, अर्जुन आदि ने किया।


 प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51000 हजार रुपये प्रताप ग्रेवाल विधायक सरदारपुर द्वारा पिथौरा टीम को प्रदान किया गया एवं द्वितीय पुरस्कार 25000 रुपये राजेश पंवार किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा इंदौर टीम को प्रदान किया। दोनों ही टीमों को ट्रॉफी आजाद ग्रुप नाला पुरा के द्वारा प्रदान की गई। टूर्नामेंट मे बेस्ट बॉलर पिथौरा के अंकित शर्मा को बेस्ट बल्लेबाज गोलू इंदौर एवं मैन ऑफ द सीरीज पिथौरा के विशाल को शील्ड एवं नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। मैच की कमेंट्री रिंटू सोनी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन गेंदालाल अगलेचा ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें