ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

: महाशिवरात्रि पर्व पर झिर्णेश्वर मे विधायक ग्रेवाल ने उतारी महाआरती,राजगढ मे भोलेनाथ मंदिर का किया भूमिपूजन


सरदारपुर । नगर के समीप स्थित अति प्राचीन, माही तट पर श्री झिर्णेश्वर धाम (कुमारपाट) पर महाशिवरात्रि के महापर्व पर दोपहर 12 बजे क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं भक्तगणो द्वारा महाआरती उतारकर खिचडी की महाप्रसादी वितरित की गई।

भक्तगणो द्वारा भगवान झिर्णेश्वर का मनामोहक श्रृंगार किया गया। भव्य भजन संध्या श्री बालाजी म्यूजिकल गु्रप अमझेरा द्वारा सुमधुर भजनो की प्रस्तुती दी गई। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भक्तगण दर्शन के लिए पधार रहे थे तो वही मैले मे से खरीदी भी की गई। इस अवसर पर महंत भारतदास महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी नरंिसह दास बैरागी, झिर्णेश्वर धाम सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल यादव, आंशु शर्मा, पुनम यादव, कालु यादव, बाबु सतोगिया, अशोक सतोगिया, जितेन्द्र पटेल, समरथ मारू, प्रहलाद जाट, राजकुमार सिंगार, सत्यनारायण व्यास आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि पर राजगढ मे भोलेनाथ मंदिर का विधायक ग्रेवाल ने किया भूमिपुजन
महाशिवरात्रि के पावन पर राजगढ नगर के शंकरपुरा मोहल्ले मे विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा भगवान भोलेनाथ के नवीन मंदिर का भूमिपुजन किया, इस दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, पार्षद राजेश गुण्डिया, पार्षद प्रतिनिधी प्रवीण जैन, निलेश सिंगार, भारत सिंगार, धारासिंह सिंगार आदि रहवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें