ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अमझेरा मे भगोरिया की धूम,पुलिस थाने के पिछे मैदान मे पहुंचे 90 से अधिक मांदल


बांसुरी की मधुर धुन और मांदल की थाप पर जमकर नाचे आदिवासी बंधु

अभिजीत पंडित
अमझेरा। नगर मे होली के पूर्व लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को भगोरिया कहा जाता है। इस दिन एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ जिसमे मनावर चौराहे सहित पुलिस थाने के पिछे ग्राउंड एवं मांगोद मनावर मार्ग पर बड़ी संख्या मे दुकाने लगी। इस वर्ष लगे भगोरिया मेले मे हजारों लोग पहुँचे वही करीब 90 से अधिक मांदल दलों द्वारा ग्राउंड मे नृत्य किया गया।

https://youtu.be/Gz9JqUQ8Kag

ग्राम पंचायत अमझेरा द्वारा लगाए मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, एडवोकेट धर्मेंद्र मंडलोई, मोहन पटेल, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, विजय दीक्षित, गबराल भूरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ग्राम पंचायत द्वारा सभी मांदल दलों को पुष्प माला पहनाकर एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही सरदारपुर एस डी ओ पी राम सिंह मेडा द्वारा भी सभी दलों को नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। ग्राम पंचायत सचिव भारत सिंह सोलंकी के द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। अमझेरा थाना प्रभारी सी बी सिंह एवं राजगढ़ थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले थे।

https://youtu.be/fTjB6cbnncE


मांदल पर खूब थिरके
दोपहर बाद पुलिस थाने के पिछे मैदान मे आदिवासी समाज जन मांदल लेकर पहुंचना प्रारम्भ हुए जिसके बाद मैदान मे गोल चककर लगाकर सभी ने नृत्य किया। बच्चे, युवतियां जमकर थिरके । युवा वर्ग बासुरी बजाकर कुर्राट लगाते हुए नाच रहे थे। झूले चकरी जम्पिंग पर बच्चो की भिड़ रही। मेले मे गन्ने का रस, आइसक्रीम, फोटो स्टूडियो, खिलौने, होटल, पान की दुकाने लगी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें