ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: बस में घुसी नीलगाय हुए घायल ,बस क्षतिग्रस्त

क्षेत्र में बड़ी रही है नील गायों की संख्या किसानों के साथ वाहन चालक भी हो रहे परेशान


अमझेरा। मांगोद मनावर मार्ग पर यात्री बस मे अचानक नील गाय के घुसने से घायल हुई वही बस मे भी नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार बस क्रमांक एम पी 09 पी ए 5155 बड़वानी से रतलाम की ओर जा रही थी तभी राजपुरा के आगे पेट्रोल पम्प के समीप अचानक खेत मे से दौड़ कर नील गाय रोजड़े दौड़कर बस मे घुस गई जिससे बस शतिग्रस्त हुई आगे का कांच फुट गया जिसके बाद नील गाय पास हि गुजर रहे ट्रक के निचे घुसकर बुरी तरह घायल हुई है। मोके पर पहुंचकर पशु चिकित्स्क निगम ने घायल रोजड़े का उपचार किया डॉक्टर ने बताया की इसकी हालत नाजुक हे गंभीर चोट लगी है। वन विभाग का अमला भी मोके पर पहुंचा एवं गंभीर घायल होने से उपचार के लिए धार पशु चिकित्सालय भेजा गया।
विधायक ग्रेवाल ने विधानसभा मे उठाया प्रश्न
सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा मे शून्य काल मे प्रश्न लगाया है जिसमे सरकार से पूछा गया है कि धार एवं रतलाम जिले के हजारों किसान् नील गाय जिन्हे स्थानीय भाषा मे रोजड़े भी कहते है जो हजारों किसानो कि फ़सले पुरी तरह उजाड़ चुके है वही प्रतिवर्ष सड़क पर इनके आाने के दुर्घटना बड़ रही है कई लोगो कि मौत हो चुकी है वही कई घायल भी हुए है इनकी संख्या लगातार बड़ रही है। वन विभाग कोई कार्यवाही नही करता एवं किसानो को मुआवजा भी नही दिया जाता है। इस संबंध मे विधायक ग्रेवाल ने चर्चा मे बताया कि इस समस्या को लेकर शून्य काल मे प्रश्न उठाया गया है वही आगामी दिनों ने कलेक्टर से भी चर्चा कि जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें