ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: लेडगांव मे पाटीदार समाज की कुलदेवी मां उमिया मंदिर का हुआ भूमिपूजन


रथ यात्रा निकालकर की माॅ उमिया माता के  फोटो मंदिर की स्थापना


सरदारपुर।  लेडगांव में पाटीदार समाज की कुलदेवी उमिया माता के फोटो मंदिर की स्थापना विधि विधान से ग्राम  लेडगांव के श्री राम मंदिर पाटीदार समाज  में की गई वही बग्गी रथ की व्यवस्था नगर  के ओम प्रकाश पिता भरत लाल  पाटीदार के द्वारा की गई थी  जिसमें पाटीदार समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवं माताजी के रथ की अगवानी में समस्त पाटीदार समाज के लोग उपस्थित रहे एवं उमिया माता सेवा संस्थान उंझा के ट्रस्टी, उमिया माता फोटो मंदिर के अध्यक्ष एवं उमिया माता सेवा संस्थान गुजरात के अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  डॉक्टर भगवान भाई पाटीदार एवं कृष्णकांत पाटीदार तिरला वाले की गरिमामय उपस्थिति में समस्त पाटीदार समाज लेडगांव द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं नगर के प्रमुख मार्गों पर पाटीदार समाज लेडगांव के द्वारा बग्गी एवं  रथ एवं अतिथियों का उनका भव्य स्वागत किया गया ।

 उमिया माता के रथ को पूरे ग्राम में भ्रमण कराया गया फिर स्थापना श्री राम मंदिर पाटीदार समाज मंदिर में हुई तथा महाआरती की गई उसके पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई। समस्त अतिथियों की भोजन प्रसादी की व्यवस्था नगर के मनोहर लाल पिता गोविंद पाटीदार  सालसी के द्वारा की गई पाटीदार समाज के वरिष्ठ नागरिक भरत लाल पाटीदार अध्यापक नाथू लाल  पाटीदार पटवारी  शांतिलाल पाटीदार सोहन लाल पाटीदार मामा ईश्वरलाल पाटीदार ओम प्रकाश पाटीदार पत्रकार सरदार पाटीदार डॉक्टर पूनम चंद पाटीदार पत्रकार दशरथ पाटीदार सहित बडी संख्या मे समाजजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें