ब्रेकिंग

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

सूचना

सरदारपुर : ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

Bakhtavar Express

Mon, Aug 31, 2026

सरदारपुर। ग्राम पंचायत खूंटपला के ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने सोमवार को सरदारपुर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल को आवेदन सौंपकर ग्राम की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग की। युवाओं ने बताया कि ग्राम में पेयजल की समस्या बनी रहती है, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

युवाओं ने ग्राम में नियमित पेयजल व्यवस्था के लिए पानी का टैंकर उपलब्ध कराने तथा आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पक्की सड़क निर्माण की मांग विधायक के समक्ष रखी।

इस दौरान युवाओं ने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं किसानों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं गर्मी एवं पानी की कमी के समय पेयजल के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ग्राम के लिए शीघ्र ही पानी का टैंकर प्रदान किया जाएगा और डामर सड़क निर्माण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे

इस अवसर पर गुमान मेडा, सुखराम मेडा, गोकुल कटारा, प्रकाश कटारा, मायाराम मेडा, मांगीलाल मेडा, नेपाल मेडा, केलकर नायक, नंदराम बाबर, लखन बढ़िया, प्रेम सिंह मेडा आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें