ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

जुलूस : अमझेरा में युवा एकता फ्रेंड क्लब ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, दिखी सद्भावना की मिसाल

Bakhtavar Express

Thu, Aug 27, 2026

अमझेरा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मुबारक अवसर पर अमझेरा में युवा एकता फ्रेंड क्लब के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस उत्साह, शांति और आपसी भाईचारे के साथ निकाला गया। जुलूस के आयोजक इमरान मंसूरी एवं माज शेख रहे। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। आयोजन के दौरान जगह-जगह बच्चों एवं राहगीरों को चॉकलेट, केक, बिस्किट तथा अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई, वहीं सबील लगाकर सेवा भी की गई।

जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में शासन-प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। थाना प्रभारी राजू मकवाना एवं नायब तहसीलदार विशाखा चौहान पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के साथ पूरे समय जुलूस में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। वहीं ग्राम पंचायत अमझेरा द्वारा जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जिसने आयोजन में आपसी सम्मान और सद्भावना की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

युवा एकता फ्रेंड क्लब के युवाओं की मेहनत, समाजजनों के सहयोग तथा प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के समन्वय से जुलूस शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अमझेरा में आयोजित यह जुलूस धार्मिक उत्साह के साथ प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का सुंदर संदेश देकर गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें