: सामाजिक बुराइयां के चक्रव्यूह को तोड़ने में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले महिला- पुरुषों को अभिमन्यु कहा जाता , माडल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Admin
Thu, Aug 10, 2023

सरदारपुर। शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर में शासन द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयास कहां तक सार्थक विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं पुलिस द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहें अभिमन्यु अभियान के तहत बच्चों को विभिन्न जानकारियां भी दी गई। आयोजन में सरदारपुर थाने से एएसआई रानी राठौर, एसआई सरोज बारोड़, एसआई रमाकांत शुक्ला एवं भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र बैरागी मुख्य रूप से शामिल हुए। आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे।
वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही उपयोगी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए कहा की सामाजिक बुराइयां नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंग भेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले महिला- पुरुषों को ही अभिमन्यु कहा जाता है।
वाद प्रतियोगिता में देवेन्द्र कुमावत ने प्रथम, आसमा खान ने द्वितीय एवं अक्षिता पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था प्राचार्य कामेश सतपुड़ा ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रतिमा सिंह ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन