ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

लोकायुक्त की कार्रवाई : जमीन का पट्टा जल्दी करवाने के एवज 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

Bakhtavar Express

Fri, Mar 13, 2026

सरदारपुर। इंदौर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ हैं। आरोपी पटवारी जमीन का पट्टा जल्दी करवाने के एवज में आवेदक से रिश्वत मांग रही थी।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक लक्ष्मण कुमावत (53) निवासी ग्राम कुमारियाखेड़ी ग्राम पंचायत भानगढ़ ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि उसने जिस जमीन पर मकान बनाया है तथा मकान के पीछे की जमीन पर उसका कब्जा है, उस जमीन का पट्टा उसके नाम होना था।आरोप है कि इस प्रक्रिया को जल्दी करवाने के लिए हल्का पटवारी भारती राजपूत द्वारा आवेदक से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

इसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन में शुक्रवार को ट्रैप दल का गठन किया गया। योजना के तहत आवेदक को आरोपी पटवारी को रिश्वत की पहली किस्त देने के लिए भेजा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी भारती राजपूत को आवेदक से 5 हजार रुपए की रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

लोकायुक्त निरीक्षक आशुतोष मिठास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस ट्रैप कार्रवाई में कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, पवन पटोरिया, मनीष माथुर, कृष्णा अहिरवार और महिला आरक्षक भारती बागोरा सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें