ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरण के निराकरण होने पर समय व धन की बचत के साथ गांव व समाज मे शांति स्थापित होती है-  न्यायाधीश पांचाल

Admin

Sun, Aug 6, 2023

सरदारपुर। न्यायालय परिसर सरदारपुर में मध्यस्थता विधिक जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में न्यायाधीश गण निरंजन कुमार पांचाल प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राधाकिशन मालवीय द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश , भूपेन्द्र कुमार यादव व्यवहार न्यायाधीश ने भाग लिया।

श्री पांचाल ने दो पक्षों के विवाद में मध्यस्थता पर प्रकाश डाला। बताया कि किस प्रकार से न्यायालय में चल रहे विवाद में मध्यस्थता के द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया जा सकता है। इस प्रकार से प्रकरण के निराकरण हो जाने से धन व समय की बर्बादी को रोका जा सकता है। गांव समाज में शांति स्थापित हो सकती है।

शिविर को कमल किशोर वैष्णव  सचिव अभिभाषक संघ  भूपेन्द्र जोशी ने भी सम्बोधित किया। शिविर में  मनीष सिसोदिया, आशीष शर्मा दिनेश बैरागी  योगेन्द्र उपाध्याय झमक चोधरी आदि अभिभाषक एवं पक्षकारगण उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें