: मतदाता जागरूकता रथ ने एक माह मे पूरी विधानसभा का किया भ्रमण,95 पंचायतो के 273 बूथों पर 12 हजार लोगो को EVM से करवाया मतदान
Admin
Sat, Sep 9, 2023
सरदारपुर । आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेजी से हो रही है। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर 8 अगस्त को सरदारपुर विधानसभा की 95 ग्राम पंचायतो मे मतदाता जागरूकता अभियान के रथ का भ्रमण कार्यक्रम था । जो पुरा हो गया।
एसडीएम राहुल चौहान ने बताया की मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर 8 अगस्त को सरदारपुर तहसील मुख्यालय से मतदाता जागरूकता अभियान के लिये जागरूकता रथ को भ्रमण के लिये रवाना किया गया था।
रथ के नोडल अधिकारी अनिल खपेड और दिनेश चौहान ने 95 ग्राम पंचायतों के 273 बूथों पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत करीब 12 हजार लोगों को ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया से परिचित करवाया। शनिवार को एसडीएम कार्यालय के द्वार पर दोनो नोडल ने कार्यालय मे आने वाले लोगों को ईवीएम से मतदान प्रक्रिया से अवगत कराते हुये उनसे मतदान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन