ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: विकास यात्रा का क्रम जारी,25 फरवरी को होगा समापन,18 दिनो मे 90 से अधिक गांवों का भ्रमण कर विभीन्न योजनाओ से करवाया जनता को अवगत

Admin

Wed, Feb 22, 2023


करोडो के निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
सरदारपुर। विकास यात्रा अब समापन की और बढती जा रही है। रविदास जयंती पर 5 फरवरी से आरंभ हुई विकास यात्रा 18 दिन मे 90 से अधिक गांवों का भ्रमण कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं भूमिपूजन इस दौरान हुये। 25 फरवरी को विकास यात्रा का समापन होगा।
बुधवार को विकास यात्रा ग्राम पंचायत इंचूर , उमरिया कला, छढ़ावत का भ्रमण किया। वही ग्राम  पंचायत पिपरनी मे विकास यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ जहा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ।  विकास यात्रा में समस्त विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी गांववासियों को दी इस दौरान निर्धारित खेलकूद  , नुक्कड़ नाटक , भूमि पूजन , लोकार्पण एवं अन्य सभी आयोजन किए गए । बुधवार को विकास यात्रा मे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एल.मीणा ने भी शिरकत कर शासन की योजनाओं से जनमानस को अवगत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया,पुर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी  पप्पू गामड़  ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजू पप्पू गामड़   ने गांव वासियों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया।  समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उप सरपंच मौजूद रहे सइस अवसर पर सभी पंचायतों पर पौधारोपण,नाली निर्माण का भूमि पूजन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया  जनप्रतिनिधियों के द्वारा आम जनता को संबोधित किया ।  विकास यात्रा के दौरान करीब 10 लाख के निर्माण कार्यो का भुमिपुजन एंव लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राहुल ​चौहान​ , नायब तहसीलदार रवि शर्मा, एसडीओपी रामसिंह मेडा खंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल, सीबीएमओ  डॉक्टर नितिन जोशी , एसडीओ पीएचई नवल भूरिया , एसडीओ आरईएस ललित वेद, एसडीओ जल संसाधन अशोक गर्ग,एसडीओ श्री मंडलोई, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी  कमल सिंह निगवाल , पंकज  पाटीदार ,जगदीश पाठक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यात्रा के मीडिया प्रभारी अश्विन दीक्षित ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें