महिला एवं बाल विकास विभाग : 431 आंगनवाड़ी केंद्रों के 4379 बच्चो को विद्यारम्भ प्रमाण पत्रों का किया वितरण
Bakhtavar Express
Tue, Mar 24, 2026
सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार व आयुक्त भोपाल के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केंद्र में प्रारंभिक बाल्यकाल शिक्षा (ई सी ई) के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विद्यारम्भ प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

सरदारपुर के सेक्टर भवन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि सरदारपुर सेक्टर पार्षद श्रीमती रोमा मण्डलोई,शांता ताहेड ,पार्षद नीरज कटारे,सीडीपीओ कमलसिंह निंगवाल थे सबसे पहले अतिथियों ने सरस्वती पूजन और बच्चों को फूलो की माला से स्वागत किया। उसके बाद प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा दिया गया।

सरदारपुर तहसील की सभी 431 आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज 5 से 6 वर्ष के सभी 4379 बच्चों को जनप्रतिनिधियों ,,अभिभावकों पालको ,सम्मानित नागरिकों,, शिक्षक की उपस्थिति में वितरित किए गए। इससे आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा प्रदत्त प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा की महत्ता स्पस्ट रूप से रेखांकित होगी तथा समुदाय इन्हें शिक्षा के प्रमाणिक केंद्र के रूप में स्वीकार करते हुए बच्चों को नियमित तौर पर केंद्रों पर भेजने हेतु प्रेरित होगा ,,
प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्राप्त कर स्कूल में प्रवेश की पात्रता वाले बच्चों को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन माह के चतुर्थ मंगलवार बाल चौपाल के अवसर पर विद्यारम्भ प्रमाण पत्र वितरण किया गया,। इस अवसर पर पर्यवेक्षक आशा ताहेड़ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन