: आदिवासी छात्र संगठन ने रोशन कालेज और एसएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग धार की मनमानी को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन,फार्म आवास योजना मे विद्यार्थियों से वसूल रहे एक हजार रुपये जबकि पोर्टल पर चार्ज है शून्य
Admin
Thu, May 11, 2023

सरदारपुर। आदिवासी छात्र संगठन ने भोपाल मे गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर रोशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग और एसएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग धार मे विद्यार्थियों से फीस की अवैध वसूली को लेकर ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई।
विद्यार्थियों ने श्री अग्रवाल को बताया की वै कालेज की मनमानी को लेकर काफी परेशान है। कालेज के द्वारा स्कॉलरशिप फार्म आवास योजना मे फॉर्म भरने के नाम पर विद्यार्थियों से 800 से 1000 रु तक की राशी वसूली जा रही है जबकि पोर्टल पर चार्ज शुन्य है।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन करने के लिए जीएनएम नर्सिंग व बीएससी नर्सिग के साथ 1500 लगते हैं, लेकिन कालेज द्वारा 7000 से ₹8000 वसूले जा रहे हैं। एडमिशन के समय कीट एडमिन ऑफिस में ही रहता है ऐसा बताया जाता है लेकीन कालेज द्वारा वर्तमान में कीट के लिए विद्यार्थियों से अलग से 4000 से ₹5000 ले जा रहे हैं। प्रैक्टिस के लिए शासन की ओर से जिसका शुल्क 1000 से 1500 रुपए रहते हैं, लेकिन द्वारा इससे अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। विद्यार्थियों को एडमिशन के समय में प्रैक्टिस के लिए इंदौर भेजने का बोला जाता है 2017 मे आज दिनांक तक किसी भी विद्यार्थी को ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा गया है। नामांकन फार्म की फीस शुल्क कम से कम 300 से 400 तक रहती है लेकिन कालेज के द्वारा 1000 रुपये वसूली जा रही है।
श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त करते हुये कहा की आपकी समस्या को लेकर चिकीत्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मिलकर उन्हें अवगत करवायेगे व जल्द ही इसका उचित समाधान करवायेगे।
वही ग्राम पंचायत पटोलिया के सरपंच शंभूलाल भाभर ने भी ग्राम पंचायत की विभिन्न मांगों से श्री अग्रवाल को अवगत कराया जिसका श्री अग्रवाल ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। श्री अग्रवाल ने सरपंच भाभर से कहा कि गांव मे विकास कार्यो मे कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। आप जनता की समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान करवाये गांव के विकास की जवाबदारी सरकार की है। इस अवसर पर प्रभाकर धाकड़ राजोद,कैलाश निनामा बरमंडल,भंवरलाल पटोलिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन