ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

अमझेरा : सन्त नागर जी को जान से मारने की धमकी ,सनातनी गो भक्तो ने ज्ञापन सोपा

Bakhtavar Express

Thu, Sep 10, 2026

अमझेरा। प्रसिद्ध सन्त कमल किशोर जी नागर को विगत दिनों जान से मारने की धमकी भरा पत्र भूरा डाबरा गोशाला में मिला जिसके बाद से सन्त नागर जी के भक्तों में आक्रोश देखा जा रहा है। अमझेरा पुलिस थाने पर सनातनी ग्रामीण एवं गो भक्तो ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी राजू मकवाना को सोपा गया। जिसमे बताया कि झाबुआ जिले में स्थित प्रसिद्ध गो शाला भूरा डाबरा में जन्माष्टमी के दिन एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमे सन्त नागर जी एवं उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। ज्ञापन में मांग की गई कि शीघ्र ही पत्र भेजकर धमकी देने वाले का पता करके उस पर सख्त कार्यवाही की जाए। पूज्यनीय सन्त को धमकी देने से समस्त हिन्दू समाज आहत है। इस दौरान जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, विजय दीक्षित, रवि मुकाती, शुभम दीक्षित, अशोक कुशवाह, भुवान कुशवाह, सोनू रघुवंशी, अर्जुन गामड़ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें